मध्य प्रदेशराज्य

मकान की खुदाई में निकले ऐतिहासिक चांदी के सिक्के : 35 किलो सिक्के गायब होने का आरोप

दमोह ।शहर के पुराने फुटेरा मोहल्ले में एक मकान की खुदाई के दौरान ऐतिहासिक महत्व के चांदी के सिक्के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और 42 पुराने चांदी के सिक्के बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फुटेरा क्षेत्र में एक पुराने मकान में खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों को जमीन के अंदर चांदी के पुराने सिक्के मिले। मजदूरों का आरोप है कि मौके पर बड़ी मात्रा में करीब 35 किलो से अधिक चांदी के सिक्के मौजूद थे, लेकिन मकान मालिक परिवार ने अधिकांश सिक्के गायब कर दिए।

वहीं मकान मालिक परिवार का कहना है कि उन्हें केवल 42 सिक्के ही मिले हैं। परिवार ने उल्टा मजदूरों पर ही सिक्के छिपाने और गायब करने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने बरामद सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने इन सिक्कों को ऐतिहासिक महत्व का माना है। फिलहाल सिक्कों की वास्तविक संख्या, उनकी प्राचीनता और कीमत का आकलन किया जा रहा है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button