मध्य प्रदेशराज्य
रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौके पर मौत – ग्रामीणों ने कर दी कार सवार की जमकर धुनाई, लगा लंबा सड़क जाम
रीवा l आज रीवा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज़ रफ्तार कार ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि कार रीवा से बैकुंठपुर की ओर जा रही थी और वाहन क्रमांक MP 17 J 6152 से यह घटना हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, कार सवार युवक लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चला रहे थे।
हादसे से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने कार सवार चारों युवकों को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद गांव वालों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस मौके पर पहुंच चुकी और आश्वासन के बाद स्थित स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया।







