जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों व पदाधिकारियों से दिल्ली में की सौजन्य भेंट

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर आर्शीवाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पिछले कुछ दिनों से दिल्ली प्रवास पर रहकर विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियों से एवं संगठन के पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट कर रहे हैं।

खाद्य मंत्री श्री गोविंद राजपूत ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर देश में पुनः भाजपा की सरकार बनने पर शुभकामनायें एवं बधाई दीं। उन्होंने श्री अमित शाह को बताया कि प्रदेश में इंदौर के बाद सुरखी सार्वधिक मतों से भाजपा जीती है। जबकि इंदौर में कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान में नही था। इस हिसाब से देखा जाये तो सुरखी विधानसभा पहले नंबर पर भाजपा को विजय दिलाने में स्थान रखती है। तथा मध्यप्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती है

 

दिल्ली प्रवास के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री एल.मुर्गन सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के पदाधिकारियों से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने विभिन्न मंत्रियों व नेताओं से मध्यप्रदेश के विकास एवं संगठन को लेकर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu