भोपालमध्य प्रदेश

नासिक आईटी कंपनी में कथित यौन शोषण और धार्मिक उत्पीड़न के विरोध में एमपी नगर में प्रदर्शन, एस आई टी जांच पर टिकी निगाहें

नासिक आईटी कंपनी में कथित यौन शोषण और धार्मिक उत्पीड़न के विरोध में एमपी नगर में प्रदर्शन, एस आई टी जांच पर टिकी निगाहें

भोपाल यश भारत । महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में सामने आए कथित लव जिहाद यौन शोषण और धार्मिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। एमपी नगर स्थित डीबी मॉल के सामने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपियों का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च भी निकाला, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नासिक की एक आईटी कंपनी में कार्यरत 9 युवतियों और एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में टीम लीडर्स और एचआर मैनेजर पर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न धार्मिक दबाव और पहचान बदलने के कथित प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें लंबे समय तक प्रताड़ित किया गया और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। महाराष्ट्र पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं राज्य सरकार ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल एस आई टी का गठन किया है जो प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है। प्रदर्शन कारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन और तेज होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button