मध्य प्रदेशराज्य

भूसे और खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 16 लाख की अवैध शराब, शाहपुरा पुलिस ने पकड़ी खेप

यशभारत डिंडौरी| जिले की शाहपुरा पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब से भरी एक पिकअप वाहन जब्त की है। शराब की खेप को खाद और भूसे की बोरियों के नीचे छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

Screenshot 20260801 232859.WhatsApp

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन का पीछा किया। पीछा किए जाने के दौरान बिक्की ढाबा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई।

Screenshot 20260801 232907.WhatsApp

हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली, जिसमें खाद और भूसे की बोरियों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब्त शराब की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस फरार चालक और शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। मामले में आबकारी अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि तस्करों के नेटवर्क और शराब की खेप के स्रोत व गंतव्य का भी पता लगाया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button