भोपालमध्य प्रदेश

भीम नगर में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की चौपाल, विशेष शिविर लगाकर होगा समस्याओं का त्वरित निराकरण

Collector Priyank Mishra holds a public outreach meeting in Bhim Nagar; issues to be resolved promptly through a special camp.

भीम नगर में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की चौपाल, विशेष शिविर लगाकर होगा समस्याओं का त्वरित निराकरण

भोपाल, यश भारत। आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 33 स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मंगल भवन एवं भीम नगर क्षेत्र का सघन भ्रमण कर चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी प्राप्त किए। चौपाल में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीम नगर क्षेत्र में शीघ्र विशेष शिविर आयोजित किए जाएं ताकि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक दस्तावेजों और सेवाओं से जुड़े कार्यों का मौके पर ही समाधान किया जाए।भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को विस्तृत सर्वेक्षण कर आवश्यक विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतों का निराकरण करना नहीं बल्कि नागरिकों की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। चौपाल एवं निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button