कटनी

सात माह से काट रहा था फरारी, जानलेवा हमले का आरोपी का गिरफ्तार, बरही पुलिस को मिली सफलता

कटनी, यशभारत। बरही पुलिस ने जानलेवा हमला के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरही थाना प्रभारी अरविन्द चौबे ने बताया कि विगत 6 अक्टूअर 2025 को ग्राम बंगवान निवासी हनुमान सिंह गोंड एवं रमन सिंह गोंड के ऊपर रामसुजान काछी, अमृतलाल पटेल तथा रामगोपाल काछी द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। जिस पर बरही थाने में हनुमान सिंह की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर मामले में आरोपी अमृतलाल पटेल एवं रामगोपाल काछी की गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया था। घटना के बाद से मामले का आरोपी राम सुजान काछी पिता रामखेलावन काछी निवासी ग्राम बंगवान फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विगत सात माह से फरार था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button