15वीं वर्षगांठ पर सिया मेकओवर संस्थान की सराहनीय पहल, जरूरतमंद युवतियों व महिलाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

15वीं वर्षगांठ पर सिया मेकओवर संस्थान की सराहनीय पहल, जरूरतमंद युवतियों व महिलाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
भोपाल, यश भारत। सौंदर्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में 15 वर्ष पूरे होने पर सिया मेकओवर सौंदर्य संस्थान एवं अकादमी ने समाजहित में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए 15 जरूरतमंद युवतियों और महिलाओं को नि:शुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण देने की घोषणा की है। संस्थान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।
आगामी विवाह सीजन को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने दुल्हनों के लिए किराये पर आकर्षक वैवाहिक परिधान और आभूषण उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की है। साथ ही जुलाई और अगस्त माह में विवाह श्रृंगार की अग्रिम बुकिंग कराने वाली दुल्हनों को विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
वर्षगांठ समारोह में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई महिलाओं का सम्मान किया गया। इनमें अनुराधा वर्मा, अभिलाषा तिवारी, डॉ. हेमलता शाक्य, भूमिका तनवानी, स्वीटी सिंह, डॉ. व्याख्या, कल्पना श्रीवास्तव, रश्मि खरे, रेखा प्रजापति और डॉ. ऋचा राठौड़ शामिल रहीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में एंकर एवं श्रृंगार विशेषज्ञ ईशिका का विशेष सहयोग रहा।







