कटनी

बीच सडक़ मचा रहा था उपद्रव, सूचना पर पहुंची निवार पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल

कटनी, यशभारत। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में उपद्रव करने वाले एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निवार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई को उपद्रव करने के आरोप में अमन बर्मन 23 वर्ष पिता संतोष बर्मन निवासी निवार को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंजनी मिश्राए राजेश कोरी एवं आरक्षक अरविंद की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून.व्यवस्था भंग करने वाले एवं उपद्रवियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button