भारत सरकार की बहुमुखी केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर बवाल : ग्रामीणों ने किया आंदोलन, 25 गांव विस्थापित

पन्ना lभारत सरकार की बहुमुखी केन बेतवा लिंक परियोजना मैं छतरपुर एवं पन्ना जिले के 25 गांव विस्थापित हो रहे हैं जिसमें आठ गांव पन्ना जिले के विस्थापित लोगों द्वारा पन्ना कलेक्ट्रेट में पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन में महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल नहीं जो कड़ाके की ठंड में रास्ता जाम कर रोड के सामने बैठे रहे एवं कहा कि कलेक्टर जब तक ज्ञापन लेने नहीं पहुंचते हैं और हमारी मांगे नहीं सुनते हैं जब तक हम यहां से नहीं उठाएंगे।
अमित भटनागर केन बेतवा लिंक परियोजना के साथी ने बताया कि पन्ना जिले के आठ गांव विस्थापित हो रहे हैं जिसमें कुड़न, गहदरा, कोनी, मझोली, मरहा, कटहरी, बिलहटा, ख़मरी शामिल है जिसमें मुआवजे में विसंगतियां की जा रही है उन्होंने कहा कि भारत जब एक है और इसमें एक संविधान चलता है तो मुआवजे में दो नियम क्यों चलाई जा रहे हैं उन्होंने कहा की धारा 11 को लागू छतरपुर और पन्ना जिले में अलग-अलग दिनांक को किया गया है जिससे पन्ना जिले के लोगों को मुआवजे से अलग किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पन्ना जिले में धारा 21/02/2022 को लागू की गई है जबकि छतरपुर जिले में धारा 16/01/ 2024 को लागू की गई है जिससे पन्ना जिले के कई नवयुवक एवं बालिकाएं जिनके बच्चे भी हो गए हैं उन्हें मुआवजे से अलग किया जा रहा है।
आगे उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि वितरित होने के बाद ग्रामीणों को अपना नया घर बनाने और फसल काटने के लिए 6 माह का अलग समय दिया जाना चाहिए जिससे लोग व्यवस्थित रूप से स्थापित हो सके पर प्रशासन द्वारा अड़ियल रवैया अपना कर मनमानी की जा रही है और गांव की लाइट एवं स्कूलों को बंद करवाया जा रहा है उन्होंने आगे मांग की बच्चों की इस वर्ष की पढ़ाई पूरी हो जाए तब ही स्कूलों को बंद किया जाए इससे पहले स्कूलों को बंद ना किया जाए जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।







