बिछड़े वृद्ध को परिजनों से मिलाया पुलिस ने, बस स्टेंड पुलिस चौकी सराहनीय पहल

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पचिसिया के मार्गदर्शन में बस स्टैंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय एवं पुलिस टीम द्वारा एक सराहनीय मानवीय कार्य किया गया। बस स्टैंड क्षेत्र में विगत लगभग एक माह से घूम फिरकर जीवन यापन कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति कामो महतो पिता स्वर्गीय रामेश्वरम महतो उम्र 80 वर्ष निवासी ग्राम हेमजापुरए चांद टोला थाना हेमजापुर जिला मुंगेर बिहार से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वृद्ध ने बताया कि वह अपने घर से बिछड़ गया है तथा उसे अपने परिवारजनों का संपर्क नंबर याद नहीं है। पुलिस टीम द्वारा वृद्ध की जानकारी एकत्र कर सतत प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। आज दिनांक को वृद्ध के परिजन कृष्ण महतो एवं मदन महतो चौकी बस स्टैंड उपस्थित हुएए जहाँ वृद्ध व्यक्ति को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिवारजनों द्वारा कटनी पुलिस के इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।







