मध्य प्रदेशराज्य

बार-बार चिडाने पर आरोपी युवक ने कर दी युवती की हत्या : 2 साल पुराने मर्डर केस का खुलासा

सागरIसागर की केसली पुलिस ने 2 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है lआरोपी गांव में धमकी दे रहा था कि जैसे मैंने यह मर्डर किया वह अन्य लोगों का भी कर देगा…जब यह बात पुलिस को पता चली तो तत्काल आरोपी को दबोच लिया गया पूछताछ में आरोपी ने हत्या का कारण सार्वजनिक बदनामी करना बताया हैl मृतिका उसे अधनंगा कहकर बदनाम करती थी l

 

बताया जा रहा है कि मामला 22 जुलाई 2023 का है, जब कनई अहिरवार ने अपनी बहन नब्बो बाई की हत्या की शिकायत केसली थाने में दर्ज कराई थी। कनई ने बताया था कि सुबह खेत में दवाई डालने गया था, जहां उसे बहन की हत्या की सूचना मिली। जब वह घर पहुंचा तो निर्माणाधीन कुटीर में बहन का शव पड़ा मिला। मृतका के सिर में गंभीर चोट थी और पास में खून से सागौन की लकड़ी पड़ी थी।

 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मारपीट से हुई चोटों के कारण मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन शुरुआती जांच में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पुतर्रा निवासी राजकुमार उर्फ हनुमान अहिरवार गांव में लोगों को धमका रहा है कि “जैसे नब्बोबाई का मर्डर हुआ, वैसा ही तेरा भी कर दूंगा।” पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका सार्वजनिक रूप से उसे बदनाम करती थी और कहती थी कि वह गांव में अधनंगा घूमता है जिसके बाद उसने हत्याकांड को अंजाम दियाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button