जबलपुर

दहेज की डिमांड: जेवर छीनकर मारपीट कर महिलाओं को घर से निकाला,बेलबाग और मदनमहल थाने में दो पीडि़ताओं ने दर्ज करायी शिकायत

जबलपुर। बेलबाग और मदनमहल में दहेज लोभी ससुराल वालों ने अपने घर की बहुओं के जेवर छीनकर उनके साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। दोनों पीडि़ताओं की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामलों को विवेचना में लिया है।बेलबाग पुलिस ने बताया कि भानतलैया बकरा मार्केट नि वासी 23 वर्षीय सानिया अली की शादी दिसंबर 2023 में मुस्लिम रीति-रिवाज से फैशल खान से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने दहेज की पूरी सामग्री और जेवर दिये थे। इसके बाद भी उसका पति फैशल, सास मैसर खान, ससुर फिरोज खान और दहेज की मांग कर उसे प्रताडि़त करने लगे। इतना ही नहीं जब उसके परिवार के बड़े पापा व अन्य लोग समझाने आये तो उनके साथ भी विवाद किया। इतना ही नहीं ससुराल वाले दस लाख की टीव्ही की डिमांड कर उसे प्रताडि़त कर मारपीट करते है। उसके पूरे जेवर उससे छीन लिये और उसे बंधक बनाकर रखते है। जब उसके पिता उसे आकर ले गये और उन्होंने उसका उपचार कराया, जिसके बाद से वह मायके में रह रहीं है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति फैशल खान, सास मैसर खान, ससुर फिरोज खान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। इसी प्रकार मदनमहल पुलिस ने बताया कि नरसिंहपुर सुआतला के ग्राम बरमान कला निवासी 26 वर्षीय रिंकी विश्वकर्मा की शादी अप्रैल 2025 में शुक्ला नगर पूजा डेयरी के सामने रहने वाले अभिषेक विश्वकर्मा से हुई थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि शादी के समय उसे व परिवार वालों को बताया गया था कि अभिषेक नौकरी करता है और दहेज की मांग की गई थी। जिस पर उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज दिया  था। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि अभिषेक कोई नौकरी नहीं करता, बल्कि नशे का आदि है। उसका पति अभिषेक, सास शिवकुमार विश्वकर्मा, ननद दुर्गा उसे आये दिन दहेज में पांच लाख रूपये एवं कार की मांग कर प्रताडि़त करते थे। ससुराल वालों ने उसका स्त्रीधन अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिया। दोनों मामलों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उन्हें विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button