जबलपुर

महिला से रुपयों की मांग कर चाकू से हमला,गढ़ा रामायण मंदिर के बाहर वारदात

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्रातंर्गत रामायण मंदिर के बाहर दो असमाजिक तत्वों ने एक महिला से शराब पीने के लिये पांच सौ रुपयों की मांग करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है।पुलिस को गुप्ता नगर निवासी 26 वर्षीय जयंती यादव ने बताया कि वह मेडिकल कालेज के सामने मैगी चाय की दुकान का ठेला लगाती है। बीती रात अपनी सहेली प्रतिभा के साथ  रामायण मंदिर दर्शन के लिये स्कूटी से गई थी। दूसरी गाड़ी में लकी ठाकुर व उसकी बहन लक्ष्मी भी थे। जैसे ही मंदिर के बाहर वह अपनी गाड़ी पार्क करने लगी, तभी एक अज्ञात लड़का उम्र लगभग 25-30 वर्ष का अपने एक साथी जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष के साथ आया और दीदी नमस्ते कहते हुये बातचीत करने लगे। दोनो बोले कि तुम मेडिकल के सामने मैगी का ठेला लगाती हो कहकर शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे। उसने रूपये देने से मना किया तो बार-बार शराब पीने के लिये रूपयों की मांग करने लगे। रूपये देने से मना करने पर दोनों गाली गलोज करने लगे एक लड़के ने चाकू से हमलाकर उसके सिर में चोट पहॅुचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button