मध्य प्रदेशराज्य
बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत : आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

ग्वालियर l रक्षाबंधन पर्व के दौरान बहन से राखी बंधाकर घर लौट रहे एक युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ था। जब पुलिस को घायल सड़क पर पड़ा मिला तो पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।
घटना ट्रिपल आईटीएम संस्थान के सामने की है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। साथ ही शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे भी खंगाल रही है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
शहर के महाराजपुरा शताब्दीपुरम निवासी 32 वर्षीय सुमित पुत्र रामदत्त शर्मा ग्वालियर में जॉब करते हैं। वह मूल रूप से मुरैना के अंबाह केला देवी माता मंदिर रोड के रहने वाले हैं। शनिवार को वह रक्षाबंधन पर बहन से टीका कराने के लिए अपने गांव के घर लौट रहे थे। वह अपनी बाइक (MP06-MU2375) पर सवार होकर हजीरा थाना के पास ट्रिपल आईटीएम संस्थान के सामने पहुंचे ही थे कि सुमित की बाइक में टक्कर मार दी l





