जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला में बाइक-लोडिंग ऑटो में भिडंत : गुप्तेश्वर निवासी युवक की मौत, दो घायल

जबलपुर, यशभारत। बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी के पास एक तेज रफ्तार बाइक एवं लोडिंग ऑटो में जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार गुप्तेश्वर निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनजी 3466 में सवार 3 युवक कहीं जा रहे थे। आज दोपहर में करीब 2.45 बजे गौर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो एवं बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में लेकर ऑटो जप्त कर लिया गया है। मृतक युवक गुप्तेश्वर निवासी है। जिसके परिजनों से पुलिस संपर्क कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button