कटनी

बड़े ने छोटे भाई पर फावड़े से किया जानलेवा हमला, मामूली विवाद को लेकर रीठी में वारदात

कटनी/रीठी, यशभारत। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परेवागार में रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर देने वाली घटना से सामने आई है, जहां मामूली सी कहासुनी ने ऐसा भयावह रूप ले लिया, जिसमें बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के खून से हाथ रंग लिए। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच एक साधारण बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, लेकिन यह विवाद कुछ ही पलों में आवेश, अहंकार और गुस्से की आग में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि बड़े भाई ने रिश्तों की सारी मर्यादा लांघते हुए फावड़ा उठाया और छोटे भाई के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि युवक का सिर फट गया और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इस खौफनाक मंजर को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई अवाक रह गया। आखिर कैसे एक भाई ही अपने भाई का दुश्मन बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायल युवक को तत्काल रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैएडॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button