मध्य प्रदेशराज्य
बड़ी खबर : मैहर में विंध्य के सबसे बड़े तालाब में शुरू हुआ पानी का रिसाव : दो दर्जन से ज्यादा गांवों पर संकट… देखें पूरा वीडियो

रीवा | रीवा और मैहर जिले की सीमा पर स्थित विंध्य क्षेत्र के बड़े तालाब गोविंदगढ़ तालाब में लगातार जलभराव के चलते पानी धीरे धीरे कर के बाहर निकलने लगा है।

तालाब में रिसाव की खबर सामने आते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि तालाब का पानी बाहर आने के कारण मैहर जिले के मुकुंदपुर, धोबहट सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। यदि पानी का रिसाव लगातार बना रहा तो जल्द तालाब भी फूट सकता है कई गांवों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो सकती है। घटना की सूचना के बाद SDM डॉ आरती सिंह द्वारा तहसीलदार को मौके के लिए रवाना करते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।







