सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ शहर के लाजपतपुरा वार्ड से पार्षद अब्दुल नईम खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। आज सुबह 5 बजे वे अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे जिसके बाद उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पार्षद नईम खान पिछले दिनों 67 साल की उम्र में 25 साल की युवती से निकाह करने को लेकर सुर्खियों में आए थे। भाजपा के टिकिट पर पार्षद चुने गए नईम खान को पार्टी ने पिछले दिनों इसी मामले में अनुशासनहीनता की कार्यवाही के तहत 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
गोपालगंज थाना टीआई राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने यश भारत के संभागीय ब्यूरो को बताया कि पार्षद नईम खान की संदिग्ध मृत्यु के चलते मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिसकी रिपोर्ट आने तथा मौत के कारण सामने आने पर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा सकेगी।
Back to top button