जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : तीन लापरवाह पटवारी नीलंबित :राजस्व कार्यो में हीलाहवाली करने पर हुई सख्त कार्यवाही 

रीवा lमऊगंज जिले में तीन लापरवाह पटवारी पर निलंबन की गाज गिरी है जिसका आदेश मऊगंज एसडीएम के द्वारा जारी किया गया है l

 

जानकारी के अनुसार मऊगंज एसडीएम बीके पांडेय ने राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण तीन हल्का पटवारियों को निलंबित कर दिया हैl

 

निलंबित किए गए पटवारियों में कमलेश कुमार पाठक ललित प्रसाद शर्मा और रामलखन चौधरी का नाम शामिल हैं, कमलेश कुमार पाठक ऊधौपुरवा हल्का के पटवारी थे वही ललित प्रसाद शर्मा नरैनी हल्का तहसील मऊगंज में पटवारी के पद पर कार्यरत थेl

जबकी रामलखन चौधरी देवरिहन गांव हल्का तहसील नईगढी में पदस्थत थे तीनो पटवारी फार्मर रजिस्ट्री, आर.ओ.आर और राजस्व वसूली के कार्यों में लापरवाह पाए गए है, साथ ही ई-केवाईसी कैंप में भी अनुपस्थित रहे, एसडीएम ने तीनो पटवारियों का निलंबन काल का मुख्यालय तहसील कार्यालय मऊगंज निर्धारित किया हैl

 

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा, नईगढी और मऊगंज तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करें, साथ ही निलंबित किए गए हल्कों में नए पटवारियों की नियुक्ति की जाएl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button