कटनी

बड़ी खबर : कुठला थाने कुठला थाने में व्यक्ति ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

कटनी, यशभारत। कुठला थाने में आज दोपहर एक व्यक्ति ने खुद को पेट्रोल डालकर आपके हवाले कर दिया ल। इस घटना से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन्द्रानगर निवासी दलपत पटेल का बेटा चोरी के एक मामले में जेल में बंद है। इसी मामले में उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि इसको लेकर दलपत पटेल नाराज था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर थाने परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आग लगाने के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button