देश

बड़ी कार्रवाई : रहवासी इलाके में लिमिट से ज्यादा स्टॉक रखने पर पटाखा विक्रेता की दुकान व गोदाम सील

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ रहवासी इलाके में लिमिट से ज्यादा पटाखा स्टोर करने पर कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दुकान व गोदाम को सील कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 तहसीलदार राहुल गौड़ ने यश भारत को बताया कि कलेक्टर संदीप जी. आर. के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश जारी किए गए हैं कि भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन में कोई भी लाइसेंसधारी विक्रेता व्यक्ति घनी बस्ती में न तो पटाखा का स्तर से अधिक अपनी दुकान पर भंडारित कर विक्रय करेगा।

 इसी परिप्रेक्ष्य में तहसीलदार राहुल गौड़ द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए रमेश ताले वाले के गोदाम को सील किया गया है एवं कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन द्वारा उक्त संबंध में पटाखा विक्रेता रमेश ताले वाले के गोदाम पर कार्रवाई की गई और दुकान के समीप वाले कमरे में 500 किलो से अधिक के पटाखे पाए गए, जिस पर कमरे को सील किया गया और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button