कटनीमध्य प्रदेश

फेरीवाले के प्रेमजाल में फंसी पत्नी, पति ने किया सुसाइड, जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी गिरफ्तार

कटनी/रैपुरा, यशभारत। रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माधवपुरा निवासी अमृतलाल चौधरी द्वारा किसी जहरीली वस्तु के सेवन से मौत के मामले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश निवासी कासिम खान के खिलाफ कार्रवाई की है। रैपुरा थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि विगत 21 नवंबर को माधवपुरा निवासी अमृतलाल चौधरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे जबलपुर में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। विजयनगर थाने से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर मामले की जांच की गई। जांच में पाया गया कि जून-जुलाई में उत्तरप्रदेश निवासी कासिम फेरी लगाकर सामान बेचने का कार्य करता था। मृतक अमृतलाल चौधरी का मकान किराए पर लेकर रहने लगा था। इसी दौरान मृतक की पत्नी एवं कासिम के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए, जिससे अमृतलाल चौधरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसने अपनी पत्नी से कासिम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा, किंतु पत्नी ऐसा करने से मना करा दिया। मानसिक प्रताडऩा से क्षुब्ध होकर उसने सुसाइड नोट लिखकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। जांच में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी कासिम के विरुद्ध धारा 108, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में रैपुरा थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव, सहायक उप निरीक्षक यशवंत सिंह, प्रधान आरक्षक बाबू सिंह, रवि खरे, चांदनी जैन, अश्विनी सिंह, आरक्षक राजेश पटेल, राहुल सिंह, अवनीश गौतम, अजय, सिद्धार्थ, महिला आरक्षक सुल्ताना बी, रश्मि गौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button