जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

ट्रंप के दौरे के तुरंत बाद चीन ने किया पुतिन की यात्रा का ऐलान

एजेंसी, बीजिंग

ट्रंप के दौरे के तुरंत बाद चीन ने किया पुतिन की यात्रा का ऐलान

एजेंसी, बीजिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के चीन से रवाना होने के महज 24 घंटे के भीतर बीजिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की आधिकारिक यात्रा की घोषणा कर वैश्विक कूटनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

चीनी और रूसी विदेश मंत्रालयों की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पुतिन 19 और 20 मई को चीन के राजकीय दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में चीनी विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के माध्यम से कार्यक्रम की पुष्टि की।

विशेषज्ञ इस घटनाक्रम को वैश्विक शक्ति संतुलन और बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के नजरिए से महत्वपूर्ण मान रहे हैं। ट्रंप की चीन यात्रा के तुरंत बाद रूस-चीन निकटता का यह संदेश अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कई संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।

रूस और चीन पहले से ही पश्चिमी देशों की नीतियों के खिलाफ कई वैश्विक मंचों पर एक-दूसरे के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। ऐसे में पुतिन की यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button