भोपालमध्य प्रदेश

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंशुमान यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की सौजन्य भेंट

दिल्ली से प्रतिनियुक्ति के बाद पहुंचे भोपाल

भोपाल,यशभारत। दिल्ली से प्रतिनियुक्ति के बाद भोपाल पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंशुमान यादव ने शुक्रवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से राजभवन में सौजन्य भेंट की। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मध्य प्रदेश कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमान यादव की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वरिष्ठ आईपीएस अंशुमान यादव को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन ,ईमानदारी ,सादगी व अनोखी प्रेरणादायी देश सेवा से प्रभावित होते मुख्यमंत्री स्टेट अवार्ड ,गवर्नर अवार्ड तथा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

अंशुमान यादव का चयन आईपीएस 1998 बेच के मध्य प्रदेश कैडर में हुआ ।एमपी में इंदौर,ग्वालियर ,सतना,रतलाम देवांश,शिवपुरी आदि में कप्तान और ड़ीआईजी के पद पर रहते हुए लगातार उपलब्धियां अर्जित करते रहे हैं।मध्य प्रदेश से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वर्ष 2008 में देश की अति महत्तपूर्ण सुरक्षा एजेंसी एसपीजी में तैनाती मिली और आप एआईजी के पद पर रहते हुए तत्कालीन प्रधान्नमंत्री मनमोहन सिंह और गांधी परिवार की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभालते हुए आपने उत्कृष्ट सेवा सर्टिफ़िकेट प्राप्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button