मध्य प्रदेशराज्य

फर्जी फाइनेंस गिरोह : वाहनों को फाइनेंस कराकर कर देते थे गायब, 4 आरोपी गिरफ्तार, 18 लाख रुपए के 14 वाहन जब्त 

शहडोल l फर्जी फाइनेंस गिरोह का सनसनी खींच खुलासा हुआ हैl सिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस सेलरी ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह गरीब आदिवासियों को निशाना बनाकर उनके नाम पर दोपहिया और चारपहिया वाहन फाइनेंस कराता था, फिर वाहनों को गायब कर देता था।

 

पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 18 लाख रुपए से अधिक कीमत के 14 वाहन जब्त किए हैं। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

बताया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी का खुलासा सिंहपुर निवासी अनवर अली की शिकायत के बाद हुआ। अनवर अली ने पुलिस को बताया कि रावेंद्र गुप्ता और अभयराज द्विवेदी अपने साथियों रविकांत सोनी, नुमान खान, मोहित बैगा और जयकुमार राव के साथ मिलकर गरीब आदिवासियों को वाहन दिलाने का लालच देते थे। आरोपी पहले आदिवासियों के दस्तावेज जुटाते थे, फिर एजेंटों के माध्यम से फाइनेंस कंपनियों और एजेंसियों से वाहन फाइनेंस कराते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button