शहडोल। कहते हैं हमारे बड़े बुजुर्ग लोग कि.. कलयुग का दौर हावी है, सुना भी है,, लेकिन, यह मंजर अगर सामने देखने मिले,, तो इस बात पर यकीं हो जाता है कि, वाकई कलयुग हावी है। ऐसा ही कुछ जिले के थाना अमलाई से निकल कर सामने आया है। जहां सारे रिश्ते मानो शर्मशार और तार-तार हो जाते हैं। बता दें कि, यह दिल दहलाने वाला मामला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 का है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां का गला घोंट कर बेरहमी के साथ उसे मौत के घाट सुला दिया है। घटना के बाद संपूर्ण क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले को जांच में लिया है।
फिलहाल, इस घटनाक्रम ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, आखिरकार कैसे एक पुत्र अपनी मां को ही (वह जिसे 9 महीने को अपना रखती है और उसके बाद चलना सिखाती है, दुनिया दिखाती है) अपने ही हाथों से मौत कैसे दे सकता है। मिली जानकारी अनुसार, राजेंद्र सिंह कॉलोनी का रहने वाले संजय कोरी नामक शख्स ने अपनी मां कुसुम कोरी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया गया है कि, देर रात उसने अपनी ही मां का सोते समय उसकी हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस विवेचना के दौरान यह बात सामने आई है कि, आरोपी संजय कोरी का पड़ोस की शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था। जिसे लेकर उसकी मां कुसुम कोरी लगातार विरोध करती थी। जिसकी वजह से उन दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि, गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की ही हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि, बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या करने की है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के चलते हत्या करना प्रतीत होता है।
Back to top button