गोटेगांव ,नरसिंहपुरl जिला नरसिंहपुर में पदस्थ रहे सहायक उप निरीक्षक, स्वर्गीय बाबूराम बरकड़े की कर्तव्य के दौरान रेल दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। पुलिस विभाग द्वारा संचालित पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत स्वर्गीय बाबूराम बरकड़े के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
इनकी रही उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया, रीजनल मैनेजर (एसबीआई) जबलपुर, अमित भगत, मुख्य प्रबंधक (एसबीआई), नरसिंहपुर, अपहास मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक (एसबीआई), गोटेगांव, प्रदीप शिन्दे, वेतन लिपिक, पुलिस कार्यालय, नरसिंहपुर अजय शुक्ला एवं बड़ी सख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना की अपील
मध्यप्रदेश पुलिस का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी हमारे परिवार का अभिन्न अंग है। ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी के साथ घटित होने वाली अप्रिय घटना केवल उस परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे पुलिस बल की क्षति होती है।
पुलिस सेलरी पैकेज योजना इसी भावना के साथ लागू की गई है, ताकि कठिन समय में शहीद अथवा दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक संबल मिल सके।
अतः पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपील की जाती है कि वे अपने वेतन खाते को पुलिस सैलरी पैकेज में परिवर्तित कराएँ, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति की अवस्था में उनके परिजनों को आवश्यक आर्थिक संबल प्राप्त हो सके।
Back to top button