मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की लगी झपकी छोटू हो गया फरार…. वाहन चोरी क़े शक मैं पुलिस ने पकड़ा था…. परिजन छोड़ कर गए थाने..

 ग्वालियर lग्वालियर के घाटीगांव सर्कल स्थित भंवरपुरा थाना परिसर से एक वाहन चोरी का संदेही भाग गया था। दरअसल पुलिस की झपकी लगी और छोटू फरार हो गया लेकिन परिजन ही उसे छोड़कर थाने चले गए l

तीन दिन पहले इस संदेही को वाहन चोरी के शक में पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया। यह भी सामने आया है कि पूछताछ के दौरान उसने कुछ चोरी के वाहनों से संबंधित अहम सुराग भी दिए थे।

गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी रात करीब 2 बजे, जब थाना के पूछताछ कक्ष की निगरानी कर रहे पुलिसकर्मी को झपकी लगी, उसी दौरान संदेही छोटू नामक युवक फरार हो गया। पुलिस ने उसे जंगल से लेकर शहर तक तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में वह भितरवार में मिला, जहां परिजन उसे खुद थाना पुलिस के पास छोड़ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button