जबलपुरमध्य प्रदेश
विजय नगर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई पंच कार: देर रात हुआ हादसा

जबलपुर यश भारत। विजय नगर क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार पंच कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर MP20 ZX 9011 बताया जा रहा है। हालांकि, कार का मालिक कौन है और हादसे के वक्त इसे कौन चला रहा था, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
गनीमत रही कि यह हादसा देर रात के वक्त हुआ, जब सड़कों पर आवाजाही बेहद कम थी, जिसके चलते कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यही दुर्घटना दिन के समय हुई होती, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
खबर अपडेट की जा रही है







