दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारादेही उप निरीक्षक आलोक तिरपुडे के नेतृत्व में गठित टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
28 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी आकाश झारिया पिता सर्वेश झारिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुकरभुका, थाना पाटन, जिला जबलपुर (म.प्र.) को दबोचा। आरोपी के कब्जे से 38 पेटी लाल मशाला शराब एवं देशी प्लेन शराब सहित एक पिकअप वाहन क्रमांक MP20GA9452 जब्त किया गया।
जप्त कुल मशरूका की कीमत लगभग ₹5,80,140 (पाँच लाख अस्सी हजार एक सौ चालीस रुपये) आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना तारादेही में अपराध क्रमांक 115/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं 130(3)/177 मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दमोह में पेश किया गया है।
Back to top button