दमोह। आगामी दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विस्फोटक पदार्थ, पटाखा, आतिशबाजी एवं अन्य विस्फोटक सामग्रियों के अवैध भंडारण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दमोह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच. आर. पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रचना मिश्रा द्वारा गठित टीम ने ग्राम इमलाई में दबिश दी। यहां आरोपी शुभम पटेल और शुभम साहू द्वारा बिना लाइसेंस के दीपावली से पहले भारी मात्रा में पटाखे और आतिशबाजी सामग्री का अवैध भंडारण किया गया था।
पुलिस ने मौके से 60 कार्टून अवैध पटाखे जप्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. शुभम पिता दीनदयाल पटैल, उम्र 36 वर्ष, निवासी हटा नाका मुक्तिधाम दमोह
2. शुभम साहू पिता अशोक कुमार साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी फुटेरा वार्ड नं. 02 दमोह
जप्त सामग्री:
छोटे-बड़े पटाखों एवं आतिशबाजी के कुल 60 कार्टून, कीमत लगभग ₹5,00,000/-
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक रचना मिश्रा, सउनि अकरम खान, प्रआर. आलोक (840), प्रआर. लखन राय (406), आरक्षक देवेन्द्र (589), जितेन्द्र (456), अभिषेक (805), ब्रजबिहारी (659), रामकृष्ण (480), शिवसदन (432) एवं चालक आर. लवकुश का सराहनीय योगदान रहा।
दमोह पुलिस की यह कार्रवाई त्योहार से पहले सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Back to top button