मध्य प्रदेशराज्य

पीडब्लूडी कार्यपालन यंत्री,  एसडीओ उपयंत्री निलंबित :  मंत्रालय से हुई कार्यवाही, सागर अटैच 

मंडला यशभारत ।लोक निर्माण विभाग में सड़क निर्माण कार्यो में लापरवाही और वित्तीय अनियमिताओं के मामले में एक बहुत बड़ी कार्यवाही की गई है। शासन ने कार्यपालन यंत्री ज्ञान सिंह भलावी और बिछिया एसडीओ संजय द्विवेदी तथा उपयंत्री विकास मरकाम को निलंबित कर दिया है। तीनों को सागर लोक निर्माण विभाग में अटैच किया गया। यहां मंडला में अब पीडब्लूडी कार्यपालन यंत्री अर्पणा त्रिपाठी को पदस्थ किया गया है।

चीफ इंजीनियर कार्यालय पदस्थ व निवास सब डिवीजन प्रभार में रही रीतू कौरव को बिछिया सब डिवीजन का एसडीओ बनाया गया है। यह कार्यवाही शासन स्तर से मवई कुड़ेला सड़क के निर्माण में बड़ी अनियमिता के सामने आने पर की गई है। मवई कुड़ेला सड़क करीब 67 करोड़ रूपए में 35 किमी लंबाई की बनाई जा रही है। जिसका ठेका मेसर्स मैहर सीमेंट पाइप इंडस्ट्रीस जे व्ही अरूण कन्स्ट्रक्शन शिल्पी प्लाजा कोठी रोड रीवा को दिया गया है। जिसे चीफ इंजीनियर पीडब्लूडी विभाग के द्वारा पहले ही ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।
कलेक्टडर ने दबाया मामला
इधर इसके पहले दिसंबर 2025 में सड़क पेंचवर्क निवास पुलिया सुधार कार्य तथा जिले के विधायकों के वीसी रूम मरम्मंत कार्य के मामले में उपयंत्री विशाल उइके व एसडीओ दीपिका तेकाम भी कठघरे में खड़ी है लेकिन वर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा जांच प्रतिवेदन में सात दिवसीय नोटिस जारी कर कार्यवाही में खानापूर्ति कर चुके हैं। जबाब प्रस्तुत होने के बाद सम्बधितों के खिलाफ कलेक्टर के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी इस मामले में बात करने पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा सभी को गोलमोल जबाब दिया जा रहा है। बल्कि यहॉ पर देखा जाये तो पूरा मामला ही दबा दिया गया है। इसको लेकर आमजनों में तरह तरह की चर्चा व नाराजगी देखी जा रही है।
उपयंत्री को दिया एसडीओ का प्रभार
लोक निर्माण विभाग मण्ड्ला में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हुए हैं। मण्डला में पदस्थ उपयंत्री विशाल उइके पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। उनके द्वारा नवोदय विद्यालय मण्ड‍ला में बाउण्ड्री वॉल निर्माण] ग्राम ग्वारा में हवाई पट्टी] रेस्टहाउस व सर्किट हाउस मण्डला में मरम्मत व रखरखाव और सड़क निर्माण में अनेक प्रकार की धांधली की गई है। यहॉ तक कि जबलपुर की एक ठेका कंपनी के साथ मिलीभगत कर विलो रेट में ठेके दिलाकर करोड़ों रूपयों का हेरफेर किया गया है। गत दिवस हुई मंत्रालय से कार्यवाही के बाद भी विशाल उइके को चीफ इंजीनियर जबलपुर द्वारा निवास एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। इसको लेकर जिले के सभी आमजनों में नाराजगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button