जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

 महंगाई भत्ता बढ़ा, वित्त विभाग का आदेश जारी, अक्टूबर में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

अब केंद्र के समान 55% महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा

Table of Contents

 महंगाई भत्ता बढ़ा, वित्त विभाग का आदेश जारी, अक्टूबर में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को अब केंद्र के समान 55% महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। इसको लेकर वित्त विभाग ने प्रदेश के समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने गणेेश चतुर्थी से पहले अपने कर्मचरियों को डीए वृद्धि की सौगात दी है।कैबिनेट बैठक से मंजूरी के मिलने के बाद वित्त विभाग ने सोमवार देर शाम शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि के आदेश जारी कर दिए है। इस फैसले के बाद अब डीए 53 से बढ़कर 55 फीसदी पहुंच गया है। नई दरें सितंबर 2025 से लागू होंगी।

केन्द्र के समान मिलेगा राज्य कर्मचारियों को डीए

DA HIKE

 

  • वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी वृद्धि करने का फैसला किया है, जिसके बाद डीए की दर 53 फीसदी से बढ़कर 55 प्रतिशत पहुंच गई है। नई दरें 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी ऐसे में अक्टूबर में बढ़े हुए डीए के साथ सैलरी खाते में आएगी।
  • छठवें वेतनमान का लाभ लेने वाले कर्मचारियों के डीए में 6% प्रतिशत का इजाफा किया गया है जिसके बाद डीए 252 प्रतिशत हो गया है। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के 3.30 लाख शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को मिलेगा।यह आदेश UGC, AICTE, कार्यभारित और आकस्मिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर भी लागू होगा।
  • DA की गणना केवल मूल वेतन के आधार पर होगी, विशेष वेतन या व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं किया जाएगा। DA को मूलभूत नियम 9 (21) के अंतर्गत वेतन नहीं माना जाएगा।भुगतान में 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को पूर्ण ₹1 माना जाएगा, जबकि उससे कम राशि नजरअंदाज़ की जाएगी।
1756194590 MpBreakingNews58731413

इससे पहले मार्च 2025 में बढ़ा था महंगाई भत्ता

इससे पहले मार्च महीने में विष्णु देव साय सरकार ने शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि की थी, जिसके बाद डीए की दर 50 से बढ़कर 53 फीसदी हो गई थी। नई दरें मार्च 2025 से लागू की गई थी, जबकी केन्द्र ने जुलाई 2024 से डीए बढ़ाया था और इस बार भी सितंबर 2025 से 2 फीसदी डीए बढ़ाया गया है जबकी केन्द्र ने जनवरी से नई दरें लागू की थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button