गोलीकांड से हड़कंप : राजीनामा नहीं किया तो दो बदमाशों ने मिलकर युवक को कर दिया शूट

ग्वालियरl ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते फरियादी ने बदमाशों से राजीनामा नहीं किया तो दो बदमाशों ने मिलकर उसे गोली मार दी। बदमाशों ने उसकी हत्या करने के इरादे से उसे गोली मारी थी। लेकिन युवक के हाथ में गोली जा लगी और वहां गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने घायल की शिकायत पर दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
– दरअसल ग्वालियर थाना क्षेत्र के अक्कड़ बाबा की बगिया लधेड़ी निवासी राजू बाथम वाहन चालक है। वहां कल शनिवार की देर रात अपने परिवार के साथ छत पर बैठकर बातचीत कर रहा था कि तभी मोहल्ले में रहने वाला बदमाश बंटी बाथम और रवि बाथम उसके घर पहुँचे घर के सामने आते ही दोनों ने गाली गलौंज करना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे अनसुना किया तो आरोपी उनके दरवाजे पर लातें मारने लगा। जब उत्पात बढ़ गया तो राजू, उसका भाई प्रेमनारायण, भाभी रेनू और भतीजी रियांशु घर के छज्जे पर आए और हंगामा कर रहे बंटी बाथम को समझाने का प्रयास किया। बंटी मारपीट के केस में राजीनामा नहीं करने पर नाराज था। उसने राजू को देखते ही बंदूक से गोली चला दी उसका निशाना चूक गया और गोली राजू के हाथ के कंधे के नीचे जा लगी। साथ ही छर्रे पास ही खड़ी भाभी रेनू और भतीजी रियांशु को लग गए। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। गोली लगते ही परिजन राजू को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई प्रेमनारायण ने बताया कि चार साल पहले पड़ोसी बंटी से मामूली बातों पर विवाद हुआ था। तभी से यह रंजिश चली आ रही है। एक साल पहले हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसका मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में राजीनामा करने के लिए हमलावर धमका रहा था। फिलहाल पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर आरोपी बंटी बाथम, रवि बाथम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। निरजंन शर्मा,एडिशनल एसपी,ग्वालियर ने बताया कि मामले की जांच जारी है l






