कटनी

पारधी डेरों पर कटनी पुलिस की रेड, हत्या के दो मामलों में सालों से फरार दो पारधी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। कटनी जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रीठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस द्वारा पारधी डेरों पर की गई सघन रेड कार्यवाही में हत्या के दो अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बूढ़ा लतिलपुर में 28 फरवरी को मृतक जुगराज पारधी की हत्या 10 आरोपियों द्वारा लाठी एवं बरछी से हमला कर की गई थी। इस संबंध में रीठी थाने में धारा 147, 148, 149, 294, 307, 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में 8 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि मुख्य आरोपी कंडल पारधी पिता बाबरू पारधी निवासी ग्राम बूढा ललिपुर थाना रीठी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा पिछले 14 वर्षों से आरोपी की सतत तलाश की जा रही थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने एवं पहचान बदलता रहा। 2 अपै्रल को मुखबिरों से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर की गई रेड कार्यवाही में आरोपी कंडल पारधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। इसी तरह रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पटेहरा में 7 अपै्रल 2021 को आरोपी अनिसर पारधी पिता दीदी पारधी द्वारा बरछी से हमला कर गवन उर्फ बाबा पारधी की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में रीठी थाने में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी अनिसर पारधी फरार चल रहा था। लगातार पतासाजी एवं दबिश के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button