कटनी

यशभारत ब्रेकिंग : सिंगरौली में बैंक डकैती का कटनी कनेक्शन, मास्टरमाइंड ने कटनी में भी कबूली वारदात, गैंग ने 5 साल में लूटा 90 किलो सोना

कटनी, यशभारत। सिंगरौली जिले के बैढऩ में स्थित महाराष्ट्र बैंक में दिनदहाड़े 15 करोड़ की डकैती के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने कटनी में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाना कबूल किया है। आरोपी के बरगवां स्थित मण्णपुरम गोल्ड फाईनेंस बैंक में हुई डकैती की वारदात में शामिल होने की जानकारी मिली है। इस खबर के बाद कटनी पुलिस भी एक्टिव हो गई है।
जानकारी के मुताबिक सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित महाराष्ट्र बैंक में 17 अप्रैल को दिनदहाड़े 15 करोड़ की डकैती हुई थी। इस मामले में सिंगरौली पुलिस बिहार के पटना निवासी पीयूष जायसवाल को ओडिशा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस के मुताबिक पीयूष जायसवाल बिहार का बेहद शातिर अपराधी है। पूछताछ में सामने आया कि वह 2021 से अब तक पांच साल में अलग-अलग राज्यों और जिलों में करीब 90 किलो से ज्यादा सोना लूट चुका है। उसने गिरोह के साथ पहली बड़ी वारदात 2022 में राजस्थान में की थी, जहां 24 किलो सोना और नकदी लूटा था। इसके बाद कटनी और राजस्थान के जयपुर में भी करीब 22 किलो सोने की लूट को अंजाम दिया था। सिंगरौली पुलिस अब ओरोपित से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटे गए सोने थे। पूछताछ में अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसकर कट्टे से फायरिंग कर करीब 10 किलो सोना और 20 लाख नकद लेकर भाग गए थे। 19 अप्रैल को आरोपित कमलेश कुमार के पास से करीब 61.77 ग्राम सोना और लगभग 14 लाख रुपये बरामद हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button