मध्य प्रदेशराज्य

परदेस गया पति : कुएं में उतराते हुए मिले मां और 5 साल के मासूम के शव, क्षेत्र में हड़कंप , पुलिस जांच जारी…

रीवा ।जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इटार पहाड़ गांव से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहाँ एक ही परिवार के दो सदस्यों माँ और उसके 5 वर्षीय मासूम बेटे के शव गांव के ही एक कुएं में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मीना कुशवाहा उम्र 31 वर्ष और उनके 5 वर्षीय पुत्र सौरभ कुशवाहा के रूप में हुई है जो गुढ़ थाना क्षेत्र के इटार पहाड़ गांव के निवासी थे। घटना की जानकारी तब लगी जब गांव का ही एक स्थानीय युवक कुएं की तरफ गया, तो उसने कुएं के पानी में दो शवों को तैरते हुए देखा।शवों को देखते ही युवक के होश उड़ गए और उसने तत्काल मौके पर हल्ला गुहार मचाना शुरू कर दिया।चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में कुएं के पास एकत्रित हो गए।ग्रामीणों द्वारा तुरंत इसकी सूचना गुढ़ थाना पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही गुढ़ पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद माँ और बेटे दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया।शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतिका मीना कुशवाहा का पति, दुर्गेश कुशवाहा, आजीविका के सिलसिले में परदेस में रहता है।घर में महिला अपने बच्चों के साथ रह रही थी।घटना के समय पति गांव में मौजूद नहीं था।पुलिस द्वारा घटना की जानकारी तुरंत मृतिका के पति और अन्य परिजनों को दे दी गई है।

गुढ़ पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की पुलिस चौकी में दोनों शवों का पंचनामा तैयार किया। पंचनामा कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों शवों को डॉक्टरों के द्वारा पोस्टमार्टम कराने के लिए सौंप दिया गया।पोस्टमार्टम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।माँ और बेटे के शव कुएं में कैसे पहुँचे यह आत्महत्या का मामला है या कोई हादसा है या फिर इसके पीछे कोई साजिश है इन सभी पहलुओं पर गुढ़ पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button