मध्य प्रदेशराज्य

पटेरा-कुंडलपुर मार्ग पर पलटी अनियंत्रित कार :  मच गया हड़कंप 

पटेरा। पटेरा से कुंडलपुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दोपहर लगभग 3:30 बजे पटेरा से कुंडलपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कार सवार दोनों व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हैं।

अनियंत्रित होकर पलटी हरियाणा पासिंग कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार हरियाणा पासिंग की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की गति तेज थी, जिसके कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य शुरू किया गया। कार में सवार ड्राइवर और उसके साथी को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस ने की पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में ड्राइवर और उसके साथी ने बताया कि वे दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button