मैहर । जिले अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत लंका मैदान में लगी अस्थायी पटाखों की दुकानों में भीषण आग लगने की वजह से 4- 5 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं जबकि दो अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं लंका मैदान में दीपावली के अवसर पर अस्थायी रूप से 40 दुकानें लगाई गई थीं।
विस्फोट के साथ लगी आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का माल जल गया सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम तत्काल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन की ओर से अमरपाटन थाना प्रभारी, एसडीओपी (SDOP), तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
Back to top button