मध्य प्रदेशराज्य
नेशनल हाईवे 30 में भीषण सड़क हादसा : जबलपुर के दो युवकों की दर्दनाक मौत

मंडलाl जिले में नेशनल हाईवे 30 पर बीजाडांडी थाना क्षेत्र में जिओ पेट्रोल पंप के पास वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप बच गयाl तो वहीं,पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है l
मृतकों में जबलपुर के बिलहरी निवासी कमलेश तेकाम और रामलाल उइके शामिल हैं। दोनों जबलपुर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
बीजाडांडी पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन को घटना की जानकारी दी। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।






