मध्य प्रदेशराज्य

नेशनल हाईवे पर आतंक मचाने वाले लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 4 आरोपी गिरफ्तार… महंगे शौक ने बना दिया लुटेरा

 रीवा यश भारत l लंबे समय  से नेशनल हाईवे पर आतंक मचाने वाले लुटेरों को  मऊगंज  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।फिल्मी स्टाइल में लूट करने वाले इन बदमाशों ने न महिला देखी, न बुजुर्ग… न बीमार, न मजबूर। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि महंगे शौक के चलते वह इन घटनाओं को अंजाम देते थे l

लेकिन अब इनकी चुनौती को मऊगंज के पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने स्वीकार कर लिया और जवाब भी दिया—सटीक और सख्त।चार कुख्यात लुटेरे अब सलाखों के पीछे हैं।

मऊगंज से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर पिछले कई महीनों से लूट का सिलसिला जारी था।ये लुटेरे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देते और फिर हवा में गायब हो जाते। महिलाएं, बुजुर्ग, बीमार या मजबूर—इनका कोई लिहाज़ नहीं था।..रीवा और मऊगंज जिले में दो अलग-अलग गैंग सक्रिय थे। मऊगंज में लूट का संचालन कर रहे थे रोहित पटेल और बाबू खान, जबकि तबारक खान और पीके कोल ढाबों में बैठकर शिकार की रैकी किया करते थे। लुटेरे हाईवे के मुदरिया मोड़ से लेकर पन्नी चौराहे तक खास तौर पर महिलाओं को निशाना बनाते थे। मऊगंज थाना पुलिस ने इन लगातार हो रही चैन स्नैचिंग की वारदातों पर सटीक कार्रवाई की और चार शातिर अपराधियों—मो. इरसाद, मो. अरबाज, रोहित पटेल और सुनील सोनी—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपने अपराध कबूल किया और बताया कि चोरी किया गया माल रघुनाथगंज निवासी सुनील सोनी को बेचा गया। पुलिस ने इनके पास से एक काली पल्सर बाइक, चार एंड्रॉइड मोबाइल, जेवर,आधार-एटीएम कार्ड, पर्स और ₹1500 नगद बरामद किए।

पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ये लुटेरे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे।
और लूट किए इन लुटेरों के द्वारा महिलाओं को ही टारगेट किया जाता था और उन्हीं साथ हाईवे पर लूट की जाती थी ।

कोई बहन को अस्पताल से देखकर लौट रही थी, तो कोई खुद इलाज कराकर गांव आ रही थी—और सबकी मजबूरी इन लुटेरों के लिए शिकार बन गई। अनीता तिवारी से ₹5000 और मोबाइल, सपना तिवारी से ₹2000 और फोन, साधना मिश्रा से ₹4000 और मोबाइल, जबकि विभा साकेत से ₹9000 और चांदी के जेवर लूटे गए। पुलिस ने इन वारदातों की गुत्थी मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के ज़रिए सुलझाई और आखिरकार इस गैंग का पर्दाफाश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button