कटनी

नशीली गोलियों की तस्करी का भंडाफोड़, 150 नाइट्रावेट टैबलेट्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। नगर में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार पर नकेल कसने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर मोहनघाट ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां नाइट्रावेट बरामद की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहन घाट ब्रिज के नीचे अवैध रूप से नशीली गोलियों की खरीद बिक्री की योजना बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान 23 वर्ष निवासी खिरहनी फाटक और उसके साथी मयंक रैकवार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपियों के पास से नाइट्रावेट की 15 पत्तियां कुल 150 गोलियां बरामद हुईं। जब्त की गई प्रतिबंधित दवाओं की कीमत लगभग 4500 आंकी गई है। घटना के संबंध में पुलिस ने कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 तथा औषधि नियंत्रण अधिनियम की धारा 5/13 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button