कटनी

नगर निगम का सीएम हेल्पलाइन में प्रदेश में छठवां स्थान

‘A’ ग्रेड, जनगणना 2027 के लिए जागरूकता अभियान तेज

नगर निगम का सीएम हेल्पलाइन में प्रदेश में छठवां स्थान

‘A’ ग्रेड, जनगणना 2027 के लिए जागरूकता अभियान तेजIMG 20260226 WA00391 1 03 फ़ोटो 03

कटनी,यशभारत।
नगर निगम ने सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मार्च माह की ग्रेडिंग में ‘A’ ग्रेड प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। निगम को 88.96 वेटेज स्कोर मिला, जबकि कुल 702 शिकायतों में से 51.45 प्रतिशत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। इस उपलब्धि का श्रेय निगमायुक्त तपस्या परिहार की सतत मॉनिटरिंग एवं टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ आगामी जनगणना 2027 को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शहर में व्यापक जनजागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष तिवारी एवं निगमायुक्त तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत जिंगल्स, ऑडियो संदेश, बैनर, होर्डिंग, सोशल मीडिया और कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से मुनादी कर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
निगमायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि विभिन्न माध्यमों से संचालित यह अभियान जनगणना प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button