कटनीमध्य प्रदेश

24 घंटे में 87 मामले, डेढ़ लाख की शराब पकड़ी पुलिस ने, शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस का एक्शन , 15 थानों की पुलिस ने रात भर चलाया अभियान

कटनी, यशभारत। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के एक दर्जन से अधिक थानों की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में आधा सैकड़ा से अधिक मामले दर्ज किए हैं। 15 थानों की पुलिस ने 87 अवैध शराब जब्ती के 87 मामले दर्ज करते हुए करीब डेढ़ लााख रूपए की देशी, विदेशी और कच्ची शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इसमे माधवनगर पुलिस ने सबसे ज्यादा 10 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध पैकारियों, अहातों और खुले में मदिरा का सेवन करने वालों पर भी सख्ती दिखाई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का धंधा करने वालों में हडक़म्प मचा हुआ है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो जिले के 15 थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 87 मामले दर्ज किए हैं। इसमे खुले और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर भी प्रकरण कायम किया गया है। गौरतलब है कि आबकारी विभाग द्वारा संचालित देशी और विदेशी शराब की दुकानों के अलावा अन्य स्थानों से भी खुलेआम शराब का विक्रय किया जाता है। इसमे ज्यादातर देशी शराब बिक्री होती है। इसमे भी कई स्थानों पर घरों से शराब को बेचा जाता है। इससे ने केवल क्षेत्र का माहौल खराब होता है, बल्कि कईयों बार अपराधिक वारदातें भी घटित हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है।
इनका कहना है
जिले में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाकर समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। अवैध गतिविधियों मेंं लिप्त तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के अभियान लगातार संचालित होते रहेंगे।
-अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button