मध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम कमिश्नर डॉ सौरभ सोनवणे का तबादला : बैतूल कलेक्टर बनाए गए, 2019 बैच के आईएएस अक्षत जैन ने संभाली कुर्सी

Table of Contents

रीवा। नगर निगम कमिश्नर डॉ सौरभ सोनवणे का तबादला बैतूल कलेक्टर के रूप में हो गया। उनके बैतूल जाने के बाद से कमिश्नर की कुर्सी खाली थी। उनकी जगह पर बैतूल से ही 2019 बैच के आईएएस अक्षत जैन की पोस्टिंग रीवा में की गई है। अक्षत जैन सीईओ जिला पंचायत बैतूल हैं। उन्हें कमिश्नर नगर निगम बनाया गया है। अक्षय जैन युवा हैं। उनके रीवा में पोस्टिंग से कुछ नया जरूर देखने को मिलेगा। यंग आईएएस अधिकारी के हाथों में नगर निगम की कमान सौंपी गई है। इसके पहले एक आईएएस नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को भी बैतूल कलेक्टर से रीवा कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। उन्होंने पदभार सम्हालने के साथ ही काम भी शुरू कर दिया है। अब वहीं से दूसरे अधिकारी भी आ रहे हैं।  

पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी लेकिन क्लियर नहीं कर पाए थे

आईएएस अक्षत जैन ने कॉलेज में पढ़ते हुए तीसरे वर्ष में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देने का फैसला लिया था। उन्होंने वर्ष 2017 में अपने पहले प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में फिर परीक्षा दी। दूसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हासिल की। उन्होंने 23 वर्ष की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा क्लियर की। 

पिता आईपीएस और माता आईआरएस अधिकारी हैं

आईपीएस अक्षत जैन के पिता आईपीएस अधिकारी डीसी जैन हैं। उनकी मम्मी सिम्मी जैन आईआरएस अधिकारी हैं। अक्षत जैन मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी से स्नातक किया। उन्होंने स्कूलिंग इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से की। उन्होंने 12वीं में 94 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। उनका विवाह निकिता जैन से हुआ है। उन्होंने एक पुस्तक भी लिखी है। एंथ्रोपोलॉजी डीमिस्टिफाइड नाम से पुस्तक लिखी है। 

जल संचय जनभागीदारी अवार्ड से हुए थे सम्मानित

देश में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बैतूल जिले ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई थी। न्यू दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 6वां नेशनल वाटर अवार्ड समारोह के दौरान केन्द्रीय मंत्री जल शक्ति मंत्रालय सीआर पाटिल ने बैतूल के सीईओ अक्षत जैन को जल संचय जन भागीदारी अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्हें यह सम्मान केन्द्र सरकार के जल संसाधन और नदी विकास विभाग द्वारा जल शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रारंभ किए गए नवाचार जल संचय जन भागीदारी अभियान के तहत दिया था। बेतूल जिला को वेस्टर्न जोन में तृतीय स्थान मिला था। 

टीबी मुक्त पंचायत अभियान में भी हुए सम्मानित

बैतूल जिला में टीबी मुक्त अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत मई 2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीईओ उक्षत जैन को सम्मानित किया गया था। सीईओ अक्षत जैन ने जिला का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा उन्हें एसआईआर कार्य के लिए भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button