मध्य प्रदेशराज्य

सावन के पहले सोमवार शिवालयों में भक्तों का लग रहा तांता : मठ मंदिर,दिघोरी स्थित सफटिग शिवलिंग,महाकालेश्वर धाम बोरदई टेकरी में विशेष पूजन

सिवनी यश भारत:-आज सावन के पहले सोमवार के अवसर पर सिवनी के सभी शिव मंदिर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के भक्तों का तांता लग रहा है, जो जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

सावन सोमवार का विशेष महत्व:
पंडित उपेंद्र शास्त्री का कहना है कि हिंदू धर्म में सावन मास और विशेषकर इसमें पड़ने वाले सोमवारों का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना करने और सोमवार का व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, और भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी गहरी आस्था के साथ आज सिवनी के सिद्ध पीठ मठ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। जहां आए श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास किया। कई भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक भी कराया जा रहा है, जिससे मंदिरों का वातावरण और भी अधिक आध्यात्मिक हो गया है।जिले के गुरुधाम दिघोर में स्थापित सफटिग शिवलिंग पर विशेष पूजन किया जा रहा है।
सिवनी के शिव भक्त अभिषेक दुबे,सुभम सनोडिया,दीपक नगपुरे,ऋषव चौरसिया,युवराज राहंगडाले, पूर्णिमा नागफसे, यशोदा पंचेश्वर, आरती नेमा सहित अन्य भक्तों ने बताया की सावन मास में सोमवार का व्रत और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ आज हजारों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास किया।
भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह से लीन दिखे। यह दृश्य सावन के प्रति लोगों की गहरी आस्था और भक्ति को दर्शाता है।
महाकालेश्वर धाम बोरदई टेकरी,भैरोगंज मंदिर,बारापत्थर स्थित मंदिर,शंकर मढिया सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button