कटनी

देर रात अस्पताल में शराब के नशे में धुत युवक ने जमकर मचाया हंगामा, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का कांच तोड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। जिला अस्पताल में बीती रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शराब के नशे में धुत एक युवक ने जिला अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। युवक ने नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SNCU) के दरवाजे का कांच तोड़ दिया, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक विजयराघवगढ़ क्षेत्र के किसी गांव का निवासी है। कांच तोड़ने के दौरान युवक स्वयं भी घायल हो गया, जिसके कारण अस्पताल परिसर में काफी मात्रा में खून फर्श पर फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने रास्ते में वाहन रोकने को लेकर कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर लगा प्रश्नचिन्ह
इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।शराब के नशे में एक युवक घंटों तक हंगामा मचाता रहा लेकिन इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही उसे यहां से हटाने के लिए कोई प्रयास किये गए। इस दौरान लोगों में काफी देर तक दहशत व्याप्त रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button