कटनी

खिरहनी ब्रिज से थाना तिराहा के बीच ऑटो में छूटा लैपटॉप पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोजकर फरियादी को लौटाया वापस

कटनी, यशभारत। कटनी पुलिस द्वारा संचालित सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप एक फरियादी का ऑटो में छूटा हुआ लैपटॉप सुरक्षित बरामद कर उसे सकुशल वापस किया गया। जिस्र आज पुलिस अधीक्षक अभिनय द्वारा वापस लौटाया गया। जानकारी के मुताबिक घनेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं उनकी पुत्री शालिनी तिवारी ने पुलिस को बताया कि वे दुर्गा चौक से थाना तिराहा जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान उनका लैपटॉप ऑटो में ही छूट गया। सूचना प्राप्त होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कटनी पुलिस की सीसीटीवी टीम ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की।
फरियादी द्वारा बताए गए मार्ग के आधार पर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से ऑटो की तलाश की गई। जांच के दौरान खिरहनी ब्रिज पर शाम 5:22 बजे तथा थाना तिराहा पर शाम 5:26 बजे संबंधित ऑटो में लैपटॉप दिखाई दिया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो का पंजीयन क्रमांक MP21 ZB 7850 चिन्हित किया गया।
ऑटो के पंजीयन क्रमांक के आधार पर आरटीओ रिकॉर्ड से वाहन चालक की जानकारी प्राप्त कर उससे तत्काल संपर्क किया गया। चालक ने बताया कि लैपटॉप उसके पास सुरक्षित है। एनकेजे पुलिस एवं सीसीटीवी द्वारा चालक से संपर्क कर लैपटॉप प्राप्त किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय एवं सीसीटीवी टीम की उपस्थिति में सुरक्षित बरामद लैपटॉप फरियादी घनेन्द्र कुमार त्रिपाठी को विधिवत सुपुर्द किया गया। लैपटॉप सुरक्षित वापस मिलने पर फरियादी एवं उनके परिजनों ने संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रेडियो अनामिका सोनकर, मृदुल त्रिपाठी, देवराज सिंह, पुष्पेंद्र यादव एवं थाना एनकेजे स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button