देश

दूसरे दिन भी खून से रंगी सड़क, तेवरी के पास पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर, 2 युवकों की मौके पर मौत

कटनी, यशभारत। लमतरा ओवरब्रिज के पास कल हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत के दूसरे ही दिन जबलपुर मार्ग पर स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेवरी के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी।
बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही स्लीमनाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और अग्रिम कार्यवाही शुरू की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिलहरी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम घूघरा निवासी संतोष सेन और चंदू आदिवासी अपनी बाइक क्रमांक एमपी 21 जेडई 9048 से तेवरी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से तेवरी गांव की तरफ मोड़ने लगे इसी दौरान कटनी से जबलपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा पिकअप क्रमांक एमपी 28 जी 9373 ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक में सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे, पिकअप युवकों को रौंदते हुए कुछ दूर आगे जाकर खड़ी हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेते हुए अस्पताल भिजवाया है।Screenshot 20260615 161948 Photos2 Screenshot 20260615 161939 Photos3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button